गोरखपुर: हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन, डीएम दीपक मीणा ने दी श्रद्धांजलि

 गोरखपुर कलेक्ट्रेट के ईआरके सतेन्द्र कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
 
1994 से कलेक्ट्रेट सेवा में थे कार्यरत, शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। गोरखपुर कलेक्ट्रेट में तैनात ईआरके सतेन्द्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया,

जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा आयोजित की गई।

इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के लिए थे प्रसिद्ध

सतेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 1994 में कलेक्ट्रेट सेवा से जुड़े थे। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्र व्यवहार से सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई।

उनके निधन से प्रशासनिक परिवार ने एक अनुभवी और समर्पित कर्मचारी को खो दिया है।

शोकसभा में मौजूद कई कर्मचारियों ने कहा कि उनका अचानक निधन सभी के लिए बेहद दुखद और अविश्वसनीय है। उनके साथ बिताए वर्षों की यादें सभी के लिए भावुक कर देने वाली हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दिवंगत सतेन्द्र कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

शोकसभा में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह, कलेक्ट्रेट संघ के

पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।