गोवंश संरक्षण में घघसरा गौशाला ने बनाया मुकाम, शासन ने दिया सम्मान

घघसरा गौशाला को मिला श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल का प्रशस्ति पत्र
 

गोवंश संरक्षण में घघसरा गौशाला ने बनाया मुकाम, शासन ने दिया सम्मान

गोरखपुर (घघसरा)। गौ संरक्षण, पशु कल्याण और बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पंचायत घघसरा बाजार की गौशाला को उत्तर प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रभाकर दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौशाला को यह सम्मान गोवंश के बेहतर रखरखाव, उनके लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के आधार पर दिया गया है। शासन की ओर से मिले इस सम्मान को नगर पंचायत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमित नायक सहित नगर पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गौशाला को मिले इस सम्मान से नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है।