अभिभावक-शिक्षक बैठक में शिक्षा गुणवत्ता और नामांकन पर हुआ मंथन
सहजनवा गोरखपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मनीराम यादव ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के संस्कार और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में बच्चों की वार्षिक प्रगति और परीक्षा परिणामों की भी जानकारी दी गई।
अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सुझाव भी दिए। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। नामांकन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। बैठक में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। इस दौरान मारिया कैश, हरीराम यादव, गौकरन शुक्ला, हरीराम शुक्ला, विकास तिवारी, विरू कुमार एवं बोधनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।