आईजीएल संस्थापक की पुण्यतिथि पर देवी शक्ति सम्मान और मेगा मेडिकल कैंप सम्पन्न
गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के संस्थापक स्व. मोहन लाल भरतिया की 18वीं पुण्यतिथि पर कंपनी द्वारा मंगलवार को जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। बिज़नेस हेड एस. के. शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में “आईजीएल देवी शक्ति सम्मान”, मेगा मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. पूनम टंडन रही, जिन्होंने संस्थापक के समाजसेवी योगदान को याद करते हुए आईजीएल की निरंतर जनहितकारी पहल की सराहना की। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे जिनमें गोरखपुर के महापौर डॉ. मँगलेश श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ मंत्री एवं जिला प्रभारी बाराबंकी रमेश सिंह, उप जिलाधिकारी सहजनवां केसरी नंदन त्रिपाठी, केआईपीएम के प्रबंध निदेशक विनोद सिंह, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिव शंकर शाही, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. तेजस्वी दुबे और समाजसेवी कैप्टेन ओम प्रकाश मिश्रा शामिल थे। सभी अतिथियों ने आईजीएल द्वारा समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा और बिज़नेस हेड एस के शुक्ल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आईजीएल द्वारा आयोजित “देवी शक्ति सम्मान” समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि महिलाओं की उन्नति और नेतृत्व समाज के विकास की अनिवार्य शर्त है, और ऐसे सम्मान कार्यक्रम उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मेगा मेडिकल कैंप रहा, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बड़ी संख्या में पंजीकरण कराकर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, दवा वितरण, चश्मा वितरण एवं आवश्यक जांचें निःशुल्क प्रदान की गईं। ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों, स्वास्थ्य देखभाल और जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी भी दी गई। इसी के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और आईजीएल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
बिज़नेस हेड एस. के. शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन संस्थापक स्व. मोहन लाल भरतिया की दूरदर्शी सोच और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आईजीएल भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतरता के साथ आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मार्तण्ड राम त्रिपाठी ने किया एवं कार्यक्रम में प्लान्ट हेड शैलेन्द्र पाण्डेय, एच आर व् एडमिन हेड दशरथ मिश्र, प्रोजेक्ट हेड आशीष सिंह, यूटिलिटी हेड ऐ के सिंह, उप प्रबन्धक प्रशासन अखिलेश कुमार शुक्ल उप प्रबन्धक एच.आर. अमित कष्यप, सुगन्धा अधिकारी, शब्बीर अहमद, प्रियंका, आस्था तिवारी, कृष्णा नन्द मिश्रा, सुनील यादव, विशाल मिश्रा, एस ऍन तिवारी, रतन सिंह, अश्वनी मिश्रा, हर्ष सिंह, अजय पांडेय, अजय राय व् अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहें।