47°C की तपिश में इंसानियत की ठंडी छांव: आकाश पांडे ने सैकड़ों ग्रामीणों को बांटी पानी की बोतलें
सहजनवा/घघसरा बाजार। भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच जहां लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, वहीं नगर पंचायत घघसरा बाजार में युवाओं ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। लगभग 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भावी चेयरमैन पद के युवा प्रत्याशी आकाश पांडे ने हनुमान मंदिर के सामने दूर-दराज से आए सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों के बीच पानी की बोतलों का वितरण कर राहत पहुंचाई।
तेज धूप और गर्म हवाओं से बेहाल लोगों को जब ठंडा पानी मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की झलक साफ दिखाई दी। इस मौके पर आकाश पांडे ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि “समाज सेवा ही सच्ची सेवा है, और जब तक हमसे संभव होगा, जरूरतमंदों की सहायता का यह अभियान चलता रहेगा।”
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पद के भावी युवा प्रत्याशी मुकेश निषाद ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उन्हें लोगों की सेवा का अवसर दिया है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। युवाओं द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
इस दौरान शिवा पांडे, अमन राज, सूरज कुमार कसौधन, वेद प्रकाश पाण्डेय, मनोज कसौधन, सुधाकर कसौधन, राज गौड़, परमिंदर शर्मा, संजय पाण्डेय,अनिरुद्ध पांडे समेत दर्जनों युवा साथी मौजूद रहे और सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
तपती धूप में राहत बनकर उतरे युवा, घघसरा में समाज सेवा की दिखी नई तस्वीर।