नवीन परती की जमीन पर कब्जे की शिकायत, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

 

सहजनवां, गोरखपुर। ग्राम पंचायत माड़र निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा ने उपजिलाधिकारी सहजनवां को प्रार्थना पत्र देकर गांव की नवीन परती भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम माड़र में गाटा संख्या 1305 जी की भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह भूमि ग्राम सभा की संपत्ति है और सार्वजनिक एवं सरकारी कार्यों के लिए उपयोगी हो सकती है।

फूलचंद्र विश्वकर्मा ने एसडीएम से मामले का राजस्व विभाग के माध्यम से स्थलीय एवं अभिलेखीय सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही, जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने का अनुरोध किया है।