सीहापार हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप मिला अज्ञात युवक का शव
गोरखपुर। सहजनवा ब्लाक अंतर्गत सीहापार हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला ।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:00 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा गया। आशंका है कि व्यक्ति की मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसे में चेहरे पर गंभीर चोटे लगने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किया है पुलिस के मुताबिक मृतक ने मैथमैले रंग का हाफ टी शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा है।सहजनवा थाना अध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि रेलवे ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने सहजनवा थाने को फोन कर बताया कि यह रन वे ओवर का मामला है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
उन्होंने कहा कि शव के शिनाख्त का प्रयास जारी हैं पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में सूचना भेजकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आम जन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी मिले तत्काल सहजनवा थाना से संपर्क कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें।