त्योहारों से पहले गीडा पुलिस का एक्शन, 12 लोगों का शांति भंग में चालान

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय की दोटूक-त्योहारों में खलल डालने वालों की खैर नहीं!
 

गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गीडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में चालान की कार्रवाई की है।

गीडा थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के विवाद, अशांति या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के प्रति पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

गीडा पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।