नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई, लखीमपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
 

 गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी रामपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखीमपुर जिले के पिपरिया गांव का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। चिलुआताल थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 683/2026 में रामपाल पुत्र छोट्टन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला उपनिरीक्षक सोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।