नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

 

गोरखपुर। खजनी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अच्छेलाल कनौजिया पुत्र स्वर्गीय अशोक कनौजिया, निवासी नगवा खास, थाना इकौना, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ खजनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 287/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।