गोरखपुर में हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त अवैध देशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बेलघाट के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20/06/2022 को मु0अ0सं0 128/2022 धारा 307 भादवि के वांछित अभियुक्त भरत यादव पुत्र स्व0 दलसिंगार निवासी एकौना बुजुर्ग थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को समय करीब 10.40 बजे मुखबीर खास की सूचना पर घटनास्थल बहद सोपाईघाट पुल के पास से एक अवैध देशी रिवाल्वर 38 बोर मय एक अदद खोखा .38 बोर बरामद हुआ व गिरफ्तारशुदा एक नफर अभियुक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 129/2022 धारा 7/25/29 आर्म्स एक्ट थाना बेलघाट गोरखपुर पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को  न्यायालय बांसगांव गोरखपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । 

अभियुक्त का नाम


भरत यादव पुत्र स्व0 दलसिंगार निवासी एकौना बुजुर्ग थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 68 वर्ष । 
 

गिरफ्तारी का स्थान व समय – 


सोपाईघाट पुल के पास दिनांक 20/06/2022 को समय 10.40 बजे ।

बरामदगी-  एक अवैध देशी रिवाल्वर .38 बोर मय एक अदद खोखा .38 बोर ।

आपराधिक इतिहास-

1.    मु0अ0सं0 128/2022 धारा 307 भादवि थाना बेलघाट गोरखपुर

2.    मु0अ0सं0 129/2022 धारा 7/25/29 आर्म्स एक्ट थाना बेलघाट गोरखपुर

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण-

1-    थानाध्यक्ष बेलघाट गौरव राय कन्नौजिया 

2-    वरि0उ0नि0 विनय मिश्रा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

3-    उ0नि0 विकासनाथ थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

4-    उ0नि0 रामनिधि पाण्डेय थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

5-    का0 चन्द्रमा यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

6-    का0 संग्राम सिंह यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

7-    का0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

8-    का0 विपिन यादव थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

9-    का0 अमरनाथ यादव  थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर