घर घर तिरंगा फहराकर देशवासी करेंगे वीर बलिदानियों को नमन-जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह

तिरंगा फहराकर वीर बलिदानियों की वीर गाथाओं को करेंगे याद-युधिष्ठिर सिंह
 

By hoisting the tricolor from house to house, the countrymen will bow to the brave sacrificers - District President Yudhishthira Singh


सहजनवा गोरखपुर।  देश आजादी का 75 वाँ वर्ष 15 अगस्त 2022 को पूर्ण कर रहा है,जिसे देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। पूरे देश में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी पूरे जोरों पर चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई भी अपनी पूरी तैयारी के साथ इस महोत्सव की तैयारी में जुटा है। बुधवार से शक्तिकेन्द्रों पर तैयारी बैठकें शुरू हो गयी जो 05 अगस्त तक चलेंगी।


इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने क्रमशः भक्सा, कोदरी, पाली एवं बेलौरा शक्तिकेन्द्रों पर बैठकें कर अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। 
बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि देश की गौरवशाली संस्कृति,

सभ्यता की अविरल पहचान को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर लाने का कार्य हुआ है। देश विश्व गुरु की भूमिका में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को भाजपा पूरे उत्साह के साथ मना रही है,

15 अगस्त 2022 को देश आजादी का अपना 75 वाँ वर्ष पूर्ण कर रहा है इस अमृत महोत्सव में देश के जन-जन की भागीदारी हो रही है,

हर घर तिरंगा फहराकर आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों के वीर गाथाओं को पूरा देश याद करेगा।

 हर घर तिरंगा झंडा फहराने को लेकर भाजयुमो 9 से 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय धुन के साथ यात्रा के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे, होर्डिंग्स, बैनर लगाये जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 11अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई की जायेगी। 11,12,13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी। 

 वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के गानों के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झण्डा परिवार के सबसे छोटे उम्र के बच्चों के हाथों झण्डा फहराकर देश एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 उक्त अवसर पर विजय मिश्रा, दिनेश मिश्रा, दयाशंकर  सिंह, विजय बहादुर, प्रभाकर त्रिपाठी, चंद शेखर गुप्ता, कमलेश प्रजापति, ध्रुव नारायण दुबे, राजेंद्र पाल, मनोज मौर्य ,जोगिंदर सिंह, विजय पांडे, केदारनाथ मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।