गोरखपुर में 17 वर्षीय किशोरी छह महीने से लापता, परिवार परेशान, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
गोरखपुर/सहजनवां। गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के करीब छह महीने से लापता होने का मामला सामने आया है।
सहबाजगंज वार्ड नंबर-05 निवासी संतोष की बेटी बेबी 22 फरवरी 2026 से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों के मुताबिक किशोरी के अचानक लापता होने के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
पुलिस की गुमशुदगी सूचना के अनुसार बेबी की लंबाई करीब पांच फीट है। उसका चेहरा लंबा, रंग सांवला और हुलिया सामान्य बताया गया है। पुलिस और परिजन उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लापता किशोरी बेबी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत सहजनवां थाने या उसके परिजनों को सूचना दें।
परिजनों को उम्मीद है कि लोगों की मदद से उनकी बेटी के बारे में जल्द कोई जानकारी मिल सकेगी। पुलिस भी मामले में किशोरी की तलाश कर रही है।