11 वर्षीय राजवीर लापता, परिजनों ने लोगों से तलाश में मदद की अपील
Sep 15, 2026, 19:53 IST
सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसिया निवासी 11 वर्षीय राजवीर पुत्र मनोज कुमार के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। परिजनों के मुताबिक राजवीर 14 सितंबर 2026 को घर से नाराज होकर निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा और उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन राजवीर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने लोगों से बच्चे की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
परिजनों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को राजवीर के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है तो तत्काल उसके पिता मनोज कुमार को सूचना दें, ताकि बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।