राज्य में Sex Racket का भंडाफोड़, मौके से इतने लड़के व लड़कियां गिरफ्तार

Sex racket busted in the state, so many boys and girls arrested from the spot
 


ओडिशा। राज्य के गंजम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बरहामपुर में बुधवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।

आपको बता दें कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस छापामार कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 2 अन्य से पूछताछ जारी है।


सूचना पर पहुंची नीमखंडी पुलिस  ने मकान मालिक के साथ तीन दलालों को भी हिरासत में ले लिया है। इसमें तीन लड़कियों से अभी पूछताछ जारी है।

एक युवती आंध्रप्रदेश की बताई जा रही है वहीं दो अन्य को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार जुलाई माह में जिले के पंचपाड़ा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।

पुलिस ने एक होटल में छापेमारी के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें 14 पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 13 युवा लड़कियों को ऑपरेशन में बचाया गया था।