PSEB 12th Result 2026: बेटियों ने फिर मारी बाजी, 91.46% छात्र हुए पास, मानसा की सुमति कौर बनी टॉपर
सुमति कौर ने किया टॉप
मानसा जिले के गांधी आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जलाल की छात्रा सुमति कौर ने 500 में 500 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लुधियाना की बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सान्या दुआ और तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमलापुरी की दिव्यांशी ने भी पूरे अंक प्राप्त कर टॉप रैंक हासिल की।
लड़कियों का प्रदर्शन रहा शानदार
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक छात्राओं का पास प्रतिशत 94.73% रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 88.52% दर्ज किया गया। मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला।
कामर्स और साइंस में शानदार रिजल्ट
स्ट्रीम के अनुसार कामर्स वर्ग का परिणाम सबसे बेहतर रहा, जहां 98.78% विद्यार्थी सफल हुए। इसके बाद साइंस वर्ग में 98.47% छात्र पास हुए। वहीं आर्ट्स का रिजल्ट 87.74% और वोकेशनल वर्ग का परिणाम 87.80% दर्ज किया गया।
ग्रामीण छात्रों ने मारी बाजी
इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत 91.63% जबकि शहरी क्षेत्रों का परिणाम 91.24% रहा। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 91.41% और निजी स्कूलों का रिजल्ट 92.68% दर्ज किया गया।