Chandigarh University MMS: यूनिवर्सिटी की छात्रा ने 60 लड़कियों के नहाते वक्त का बनाया MMS Video, 8 छात्राओं ने किया आत्महत्या का प्रयास

 

Chandigarh Girls Hostel MMS: पंजाब की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां आठ लड़कियों ने आत्महत्या का प्रयास किया है। छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। छात्रों के सामूहिक आत्महत्या के प्रयास से पूरी यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

 


बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं की नहाते समय की वीडियो बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपनी वीडियो देखी तो वह दंग रह गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया।

 

छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है। वहीं, छात्राओं ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मामला दबाने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है । छात्राओं का कहना है कि, उन्होंने इसकी शिकायत कालेज प्रबंधन से की, लेकिन कालेज प्रबंधन ने मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की।

 


भड़के स्टूडेंट्स ने शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को घेर लिया और वी फार जस्टिस की नारेबाजी करने लगी। बताया जा रहा है की जिस युवती ने वीडियो बनाए हैं उसे हास्टल के एक कमरे में बंद करके रखा गया है, ताकि उस पर हमला न हो जाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने मुख्य गेट बंद कर दिया, वहीं पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

 

 

भड़के स्टूडेंट्स ने पीसीआर गाड़ियां भी पलट दी और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मामला बड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन भी कुछ नहीं बोल रहा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत की प्रबंधन से की थी, लेकिन प्रबंधन मामले में हड़कंप मच गया।

 


Chandigarh University MMS Case 

 


पुलिस आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के लिए अपने साथ ले गई है। वीडियो बनाने और इंटरनेट पर अपलोड करन के बाद 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद से ही विश्वविद्यालय में हंगामा मच गया है। आत्महत्या करने वाली लड़कियों में से एक हि हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के गिरफ्तार करने के पहले हॉस्टल की वार्डन ने लड़की की इस करतूत के लिए डाटा जिसका वीडियो सामने आया है।

 

सामने आये वीडियो में हॉस्टल की वार्डन ने छात्रा से कई तरह से सवाल किए हैं। जैसे क्यूं बनाया ये, किसके कहने पर बनाया वीडियो, अगर तुम्हारे साथ ऐसा किया जाए तो तुम क्या करोगे। वीडियो में वार्डन छात्रा को डांटती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें कहा जा रहा कि तुम्हारे जैसे ही ये लडकियां है। तुम्हारे एक कृत्य ने लड़कियों को आत्म हत्या करने पर मजबूर कर दिया है।

वार्डन ने पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया कि वीडियो क्यों और किसके कहने पर बनाया था, जिसके जबाब में आरोपी छात्रा ने बताया कि एक लड़के के कहने पर यह सब किया था। जिसके बाद वार्डेन ने लड़के के बारे में पूछा। लड़की पहले नही बता रही थी।

लेकिन जब वार्डन ने बताया कि बाहर पुलिस खड़ी आप मुझे नही बताओगे, लेकिन पुलिस तो सब उगलवा लेगी। जितनी तुम आरोपी हो उसके अधिक वो लड़का आरोपी है। जिसके बाद लड़की ने बताया कि वह शिमला का है। जिसके कहने पर वीडियो बना कर भेजी थी। बाद में उस लड़के ने वीडियो इंटरनेट पर डाल दी थी।

वीसी बोले- वीडियो वायरल होने की बात अफवाह

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. आरएस बावा का कहना है कि हास्टल में किसी भी छात्रा ने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने की बात अफवाह है। छात्रा के पास एक वीडियो मिला है। वह भी उसका अपना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने क्या कहा 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के कथित MMS लीक होने के मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे मामले पर कहा है कि जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे। साथ ही पंजाब सरकार की ओर से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी ने कहा कि इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर एक छात्रा को गिरफ्तार किया गया है।

केजरीवाल ने कहा 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।