Jagannathpuri Rathayatra: जगन्नाथपूरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालात, लगभग 400 लोग घायल
Jul 7, 2024, 20:35 IST
Jagannathpuri Rathayatra: ओडिशा के पुरी में आज भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। है। इस यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
ये घटना पुरी के बड़ा डांडा में हुई। इसके अलावा रथ खींचने के दौरान हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं लगभग 400 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना भगवान बलभद्र के रथ को खींचने के दौरान हुई। जिसे सबसे पहले खींचा गया था। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। ओडिशा में होने वाली रथ यात्रा एक प्रमुख आयोजन है। जिसमें हजारों श्रद्धालु भव्य रथों को देखने और उन्हें खींचने के लिए एकत्रित होते हैं।