Hindu Festival 2026: बड़ा मंगल आज, कल रखा जाएगा वरदा चतुर्थी व्रत
Hindu Festival 2026: धार्मिक दृष्टि से मंगलवार और बुधवार का दिन बेहद खास माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं कल वरदा संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। दोनों पर्वों को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़ा मंगल भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना कर संकटों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल का विशेष महत्व माना जाता है।
वहीं बुधवार को मनाई जाने वाली वरदा संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर रात में चंद्र दर्शन के बाद पूजा संपन्न करेंगे।
बड़ा मंगल का शुभ समय
-
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:08 बजे से 4:50 बजे तक
-
पूजा मुहूर्त : सुबह 9:07 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक
-
संध्या पूजा : शाम 7:03 बजे से रात 8:06 बजे तक
वरदा चतुर्थी का शुभ समय
-
पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त : सुबह 10:56 बजे से 11:06 बजे तक
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस विशेष संयोग में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।