महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन,18-44 साल के लोगों का वैक्सिनेशन फिलहाल स्थगित
May 12, 2021, 19:15 IST
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ाया गया है ,वहीं दूसरी ओर 18-44 साल के लोगों का वैक्सिनेशन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है | महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण रोक दिया गया है| राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में केवल 35000 कोवाक्सिन उपलब्ध हैं, कुल मिलाकर 2.75 लाख वैक्सीन है, टीकों की कमी के कारण 18 से 44 उम्र को मिलने वाली खुराक अब 45 से अधिक उम्र के लोगों को दी जाएगी|