महाराष्ट्र: बदलापुर फैक्टरी में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

 

महाराष्ट्र के बदलापुर में रात एक कैमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव के कारण अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गैस रिसाव होने से वहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। गैस का रिसाव होने की खबर के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग गैस रिसाव के प्रभाव से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागते दिखे। घटना के समय काफी संख्‍या में लोग फैक्‍टरी में काम कर रहे थे कि तभी अचानक उन्‍हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। बाद में पता चला कि पास कैमिकल फैक्‍टरी में गैस लीक हो रही है। 

दूसरी तरफ प्रशासन ,फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अनाउंसमेन्ट कर लोगो को भरोसा दिलाया कि गैस जहरीली नही तब लोग शांत हुए।