महाराष्ट्र: तूफान ताउते की चपेट में आने से पालघर में फंसा जहाज, तेल का रिसाव जारी
पालघर | महाराष्ट्र के पालघर में तूफान ताउते की वजह से एक जहाज समुंद्र के किनारे पर फंस गया है. चिंता की बात यह है कि इस जहाज से अब तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ गया है. इस जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है. ये जहाज ताउते तूफान की वजह से एक चट्टान से टकरा गया था.
बताया जा रहा है कि जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में फंसा हुआ है. ये जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन ताउते की चपेट में आने के बाद ये जहाज अब पत्थरों पर फंसा हुआ है. अलीबाग से पालघर जिले की दूरी करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर है.
जीव-जंतुओं को होगा नुकसान
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि ये जहाज कई दिनों से फंसा हुआ है। अगर जहाज से तेल का रिसाव होता रहा तो समुंद्री जीवों समेत इलाके के जीव जंतुओं को नुकसान पहुंच सकता है।