मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जर्जर इमारतें खाली कराने का आदेश

 

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है। मुंबई में मंगलवार सुबह जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जर्जर इमारतों को खाली कराने का आदेश दिया गया है।

इधर, मध्यप्रदेश में भी प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। IMD ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक तरफ केरल, लक्षद्वीप, पूरे दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है, तो वहीं पंजाब और हरियाणा में तीखी गर्मी पड़ रही है।