चक्रवाती तूफान ताउते का कहर: कैसे नौसेना ने तेज हवाओं के बीच समुद्र में फंसे लोगों को बचाया
May 18, 2021, 14:24 IST
चक्रवाती तूफान tauktae के कारण महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक तबाही मची है. अलग-अलग इलाकों में तूफान के बीच आई तेज हवा और बारिश ने अपना कहर बरपाया. लेकिन इससे इतर मुंबई के पास इस तूफान के बीच समुद्र में एक नाव फंस गई थी, जिसमें करीब 273 लोग थे.ये नाव तूफान के बीच डूब गई, जिसके बाद भारतीय नेवी ने राहत बचाव का काम शुरू किया और मंगलवार सुबह तक कुल 177 लोगों को बचा लिया है. लोगों को निकालने के काम में भारतीय नेवी लगी हुई है, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस कोलकाता और अन्य बड़े जहाज भी मिशन में लगे हैं.