सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गई मॉडल और सीरियल अभिनेत्री, 2 घंटे का रेट था 2 लाख रुपया

होटल से सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश
 
होटल से सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश

मुंबई | जुहू के एक फाइव स्टार होटल में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. शुक्रवार को टीम ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है, ये दोनों दो घंटे के लिए दो लाख रुपये चार्ज करती थीं. मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री की गिरफ्तारी नहीं दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है. जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यह सेक्‍स रैकेट चलाया करती थी. ईशा खान नामक इस महिला दलाल को पुलिस ने अरेस्ट दिखाया है.

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के बड़े होटल में सेक्‍स रैकेट चला रही है. जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम तैयार की. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर पहले ईशा खान से संपर्क किया. इसके बाद ईशा ने कई फोटो भेजे. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए. इसमें से एक कई विज्ञापनों में काम करती है और दूसरी कई टीवी धारावाहिका में काम कर चुकी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा खान ने बताया कि हर लड़की दो घंटे के दो लाख रुपये लेगी. दो लाख में से 50 हजार ईशा खान को मिलने थे. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने तीनों को जुहू के एक होटल में मिलने को कहा. गुरुवार रात जैसे ही ईशा खान, मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

लॉकडाउन ने छीना काम तो करने लगी धंधा
मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से जब से लॉकडाउन लगा है तब से काम नहीं मिल रहा है. लॉकडाउन के कारण जो धारावाहिक वो कर रही थीं वो भी बंद है. ऐसे में उन्‍हें मुंबई में रहने के लिए पैसे की जरूरत थी. यही कारण है कि वह इस धंधे में आ गईं.