प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला का निधन
महाराष्ट्र। की प्रसिद्ध वूमेन राइट्स एक्टिविस्ट सोनल शुक्ला का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। 80 वर्ष की सोनल लोगों के बीच सोनल बेन के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने वाचा चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की थी और वह उसकी मैनेजिंग ट्रस्टी थी।वह पिछले चालीस साल से लड़कियों और महिलाओं के लिए काम कर रही थीं। वह ‘सोनल बेन’ के नाम से प्रसिद्ध थीं और ‘फोरम अगेंस्ट रेप’ नामक समूह की सह-संस्थापिका थीं जिसे आज ‘फोरम अगेंस्ट ऑप्रेशन ऑफ वूमन’ के नाम से जाना जाता है।
वाचा की शुरुआत 1987 में एक पुस्तकालय और महिलाओं के लिए संसाधन केंद्र के रूप में की गई थी। केवल महिलाओं के लिए खुला यह पहला पुस्तकालय था जिसमें तीन हजार से ज्यादा पुस्तकें थीं। वर्ष 1991 में इस संस्था ने दो संगीत एल्बम और स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भागीदारी पर दो वृत्तचित्र बनाये थे।
महिलाओं के हक़ के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती थी।सोनम बलात्कार जैसे घिनोने जुर्म के खिलाफ स्थापित एक संस्था की को-फाउंडर थी। उनकी यह संस्था हिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करने वाले फोरम के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने करीब 4 दशकों तक महिलाओं की हक़ की लड़ाई लड़ी है।