नवाब मलिक की बेटी ने देवेंद्र फडणवीस को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

देवेंद्र फडणवीस को नवाब मलिक की बेटी नीलोफर ने भेजा ₹5 करोड़ का नोटिस

 

देवेंद्र फडणवीस को नवाब मलिक की बेटी नीलोफर ने भेजा ₹5 करोड़ का नोटिस

महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक की बेटी नीलोफर खान मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मानहानि करने वाले और झूठे आरोपों, मानसिक प्रताड़ना, पीड़ा और वित्तीय नुकसान के लिए कानूनी नोटिस भेज कर 5 करोड़ रुपये की मांग की है. NCP नेता मलिक और उनकी बेटी नीलोफर मलिक खान ने ट्विटर पर कानूनी नोटिस को शेयर भी किया है. इस नोटिस में कहा गया है कि फडणवीस ने समीर खान पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाया, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है. मानहानि के कानूनी नोटिस में कहा गया है आपने जो कहा वैसा कोई भी आरोप नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चार्जशीट में नहीं है.

नोटिस में कहा गया है, 14 जनवरी 2021 के पंचनामा में स्पष्ट रूप सेकहा गया है कि घर की तलाशी ली गई थी और मेरे मुवक्किल के घर या उनके पास से कोई भी प्रतिबंधित / संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला था. लेकिन आपने किस स्रोत से ऐसी झूठी, तुच्छ और आधारहीन जानकारी हासिल की, यह आपको ही पता होगा.

वहीं नोटिस भेजे जाने के बाद मलिक ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मेरी बेटी ने नीलोफर ने फडणवीस को मानहानि का नोटिस भेजा है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री ने कहा कि देश में ड्रग्स का धंधा फैल रहा है. इस पर NIA और NCB को ध्यान देकर, निष्पक्षता से कार्रवाई करनी चाहिए.