Maharashtra News: पति को शराब पीना घर मे पड़ा भारी, पत्नी ने गुस्से मे किया ये कम 

Maharashtra News: Husband's drinking was heavy at home, wife got angry and did this

 

Maharashtra News: कल्‍याण (Kalyan) में पत‍ि-पत्‍नी के र‍िश्‍तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। पत्‍नी ने अपने पत‍ि की गला घोंट कर हत्‍या की। पत‍ि अक्‍सर पत्‍नी के साथ शराब के नशे में झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर पत्‍नी ने पत‍ि के सो जाने के बाद उसका गला घोंट द‍िया और पति को मौत के घाट उतारा।

 

 

 हत्‍या के बाद पत्‍नी ने पुल‍िस को नाटकीय अंदाज में उसकी मौत का कारण शराब पीना बताया। लेक‍िन पोस्‍टमॉटर्म र‍िपोर्ट में हत्‍या की वजह का खुलासा हो गया है। इसके बाद पुल‍िस ने पत्‍नी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। हत्या के बाद उसने शराब के कारण उसकी मौत होने का नाटक रचा था। लेकिन शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रणिता मोरे के रूप में की गई जो टिटवाला के बनेली में अपने बेटे और दिवंगत पति प्रवीण मोरे (49) के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया क‍ि प्रणिता प्रवीण की दूसरी पत्नी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी डोंबिवली में रहती है, जिससे उसका 23 साल का एक बेटा भी है। पुलिस ने कहा कि एक निजी कंपनी में काम करने वाला प्रवीण शराब पीने का आदी था। 

प्रणिता के साथ हर रोज झगड़ा करता था। 3 अगस्त को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद प्रवीण सो गया था। झगड़े से परेशान हो चुकी प्रणिता ने उस रात प्रवीण का गला घोंट द‍िया ज‍िसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को शिकायत की कि उसके पति की मौत शराब पीने के कारण हो गई है।

हालांकि, पुलिस को प्रवीण के गर्दन पर चोट के निशान मिले। इस पर प्रणिता से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर ल‍िया। उसे रविवार को स्‍थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसको 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।