ऑनलाइन गेम खेलते खेलते महाराष्ट्र के लड़के को हुआ हरियाणवी लड़की से प्यार, जब हजारों किमी सफर कर प्रेमिका पहुंची...

 

महाराष्ट्र के बारामती से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। जहां ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते एक मराठी लड़के को हरियाणवी लड़की से प्यार हो गया। 
कहानी कुछ ऐसी है कि जब कोरोना काल में लॉकडाउन लगा हुआ था उस दौरान सब लोग अपने-अपने घरों में थे। 2020 जून के महीने में महाराष्ट्र के बारामती के पास भिगवन गांव का एक लड़का और हरियाणा के भवानी जिले के दादरी तालुका में बधराई स्थित गांव की एक लड़की ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेल रहे थे। ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते दोनों के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गयी पता ही नहीं चला। व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिए दोनों में जान पहचान बढ़ गई और एक दूसरे को बिना देखे दोनों ने प्यार का इजहार कर दिया।
लेकिन अपने प्यार को आखिरी मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ा। और प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाना आम बात है।

अब कहानी ने यहां एक नया मोड़ लिया। आपको बता दें कि लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर से भाग निकली और हजारों किमी का सफर करके महाराष्ट्र के पुणे जिले में जा पहुंची। जब लड़की पुणे के दौंड स्टेशन पहुंची तो वहां लड़के के मामा ने लड़की को पिकअप कर घर ले आए। इस दौरान लड़की के घर वालों ने पुलिस थाने में लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब हरियाणा पुलिस ने छानबीन शुरू की तो बाद में पता चला कि लड़की महाराष्ट्र के भिगवण में रह रही है। फिर हरियाणा पुलिस की टीम लड़की के परिजन को साथ लेकर महाराष्ट्र के भिगवण पुलिस थाने पहुंच गई। भिगवन पुलिस थाने के एपीआई जीवन माने ने लड़की और लड़के के घरवालों को आमने-सामने बैठाकर मीटिंग कराई तो लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। फिर क्या लड़की के घरवाले नाराज हो कर हरियाणा वापस चले गए। लड़की के पिता के द्वारा लाख मनाने के बाद भी लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने के निर्णय पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार लड़की 21 साल की है। इसलिए कानून के अनुसार वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। लड़का 19 साल का है लेकिन उसने शादी नहीं की है। इसलिए पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती थी। हालांकि वे लिव-इन रिलेशन में रहे तो कानूनी रुकावट पैदा नहीं हो सकती। इसलिये प्रेमी और प्रेमिका ने लिवइन रिलेशनशिप में रहना स्वीकार किया। आपको बता दे कि अब प्रेमी प्रेमिका इस रिश्ते से खुश नजर आ रहे हैं।