मुंबई में निर्भया से भी खौफनाक घटना, महिला का बलात्कार कर प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला, डॉक्टर देखते ही बेहोश
मुंबई। से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है जहाँ एक 45 साल के आदमी ने 34 साल की महिला का बलात्कार किया है और उसके गुप्तांग में रॉड डाल दिया है।हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर उसे देखते ही बेहोश हो गई। डॉक्टर ने इसे निर्भया से भी ज्यादा वीभत्स तरीके से हुआ घटना बताया है।महिला की हालत चिंताजनक है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए राजवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है। आरोपी द्वारा रॉड डाले जाने का शक है। फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई है।यहां एक आरोपी ने महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस मामले की जानकारी होने के बाद हमने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उसके खिलाफ IPC के सेक्शन्स 307, 376, 323 और 504 में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
बता दे कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में मोहन चौहान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उससे पूछताछ चल रही है।वहीं दूसरी तरफ पुलिस लगातार डॉक्टरों से संपर्क साधे हुए है।इस पूरे मामले में महिला की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित युवती राजवाड़ी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ ऑपरेशन करने बाकी हैं।