महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर 

 

महाराष्ट्र।  गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस (Police) के C-60 कमांडर शामिल थे। कुछ दिन पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई केस दर्ज हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर तक एनकाउंटर  पूरा करने के लिए ऑपरेशन चल रहा था। इसमें अब तक किसी पुलिसकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई से 920 किलोमीटर दूर गढ़चिरौली जिले के ग्यारहबत्ती जंगल के धनोरा इलाके में मुठभेड़ हुई। पुलिस की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।