बड़ी खबर: मुंबई में रेप पीड़िता का इलाज के दौरान मौत, NCW ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया

 

मुंबई। मुंबई में रेप पीड़िता का निधन  हो गया है। डॉक्टर उसे देखते ही बेहोश हो गई थी ।डॉक्टर ने इसे निर्भया से भी ज्यादा वीभत्स तरीके से हुआ घटना बताया था।पीड़ित महिला को इलाज के लिए राजवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।डॉक्टर्स के मुताबिक महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी थी । कई ऑपरेशन के बाद भी महिला को नही बचा पाया गया ।

बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट होने के लगभग 33 घंटे के बाद पीड़िता की मौत हो गई।मुंबई के राजवाड़ी अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया जा रहा था। पीड़िता के निधन से पहले मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया था कि अभी महिला की हालत क्रिटिकल है, खून कम है और प्राइवेट पार्ट निकल गया है।अभी महिला वेंटिलेटर पर है। ये एक दुखद घटना है।दो मिनट या दो घंटा कह नहीं सकते, डॉक्टर जी जान से काम कर रहे हैं।

बता दे कि मुंबई में रेप के आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया गया है। आरोपी मुंबई के साकीनाका इलाके में दिखा था। ये वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है। साकीनाका इलाके के सुरक्षाकर्मी ने ये जानकारी दी।पीड़िता रात करीब 8 बजे बहन के घर जाने के लिए निकली थी।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में मोहन चौहान नाम के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था ।उससे पूछताछ चल रही है।व पीड़ित युवती राजवाड़ी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग हार चुकी  है।