आर्यन खान ड्रग केस: ट्रैप, किडनैप और उगाही, क्या है पूरा मामला? आइये जाने 

 

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने क्रूज ड्रग्स से जुड़े कई बड़े दावे किए, कहा आर्यन खान ने क्रूज पार्टी का टिकट नहीं खरीदा था. प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला ही उन्हें वहां लाए थे.

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक रविवार को फिर प्रेस के सामने आए और क्रूज ड्रग्स से जुड़े कई बड़े दावे किए. उन्होंने दावा किया कि आर्यन  खान का पूरा केस कैडनैपिंग और उगाही का मामला है और इसका मास्टरमाइंड मोहित कंबोज है. मलिक ने ये भी आरोप लगाया कि उगाही में मोहित कंबोज एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का पार्टनर है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रविवार को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्रूज ड्रग्स से जुड़े कई बड़े दावे किए, 

नवाब मलिक ने आगे कहा कि मेरी लड़ाई NCB से नही है बल्कि उन लोगों के खिलाफ हूं, जो इस शहर में ड्रग्स का कारोबार कर रहे हैं उगाही कर रहे हैं. फर्जी रेड के बारे में एनसीबी के DG को गलत जानकारी दी गई. बीजेपी वालों से कहना चाहता हूं कि मोहित कंबोज ,सुनील पाटिल ,मनीष भानुशाली जैसे लोगों को शील्ड ना करें. 

एनसीपी नेता नवाब मलिक का एनसीबी से सवाल?

एनसीपी नेता ने आगे कहा कि खबर आई कि संजय सिंह अब एनसीबी के 6 मामले की जांच करेंगे. मैं जानना चाहता हूं कि जिस केस की चार्जशीट फ़ाइल हो चुकी हैं, उसमें क्या जांच करने वाले हैं. अगर मुझे डराने की कोशिश की जा रही है तो इस भ्रम में नहीं रहे. मैं अपनी लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाऊंगा।

मोहित कंबोज और समीर वानखेड़े के अच्छे रिश्ते'-

नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोहित कंबोज और समीर वानखेड़े के बीच अच्छे रिश्ते हैं. मोहित कंबोज 11 होटल चलाता है. मलिक ने आगे कहा, हमने कहा था कि कंबोज और वानखेड़े के रिश्ते हैं. जल्द ही इनकी मीटिंग के वीडियो जारी करेंगे, 6 अक्टूबर को मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और 7 तारीख को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले. इनका नसीब अच्छा है कि पुलिस का सीसीटीवी बंद था, जिस वजह से हमें उसका सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया। नवाब मलिक ने आगे कहा कि NCB के DG ज्ञानेश्वर सिंह सामने आए थे, उन्होंने सफाई दी थी और कहां था कि नवाब मलिक के दामाद को अरेस्ट किया था इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं. एनसीपी नेता ने कहा कि मेरा आरोप है कि मोहित कंबोज के साले के थ्रू आर्यन को ट्रैप किया गया और पैसे की उगाही का मामला शुरू हुआ. उगाही का मास्टर माइंड मोहित ही है. मोहित की वानखेड़े से अच्छे रिश्ते हैं

समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप-

नवाब मलिक ने फिर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को निशाने पर लिया और कहा कि वानखेड़े का एक ही खेल है कि ड्रग का धंधा चलता रहे ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए और उनसे उगाही की जाए. फिल्म जगत के लोगों को डराया जाए और उनसे हजारों करोड़ की उगाही की जाए, ये खेल वानखेड़े खेल रहे है, मलिक ने कहा कि 6 अक्टूबर के दिन मैंने कुछ जानकारी दी थी. 2 अक्टूबर को एनसीबी रेड की खबर आई. एक मेगा स्टार के बेटे की खबर आई. इसमें 8 लोगों को अरेस्ट किया गया.  6 अक्टूबर को मैंने इस रेड को फर्जी बताया था. वहीं 2 लोगों का वीडियो मैंने एक्सपोज किया था, पहला किरण गोसावी और दूसरा मनीष भानुशाली. हमने सवाल पूछा था कि ये दोनों व्यक्ति कौन है जो हाई प्रोफाइल आरोपी को खिंचते हुए ले जा रहे हैं, मलिक ने आरोप लगाया कि एनसीबी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी 8 की दिखाई गई.  3 लोगों में मोहित कंबोज का साला भी था, जिसे छोड़ा गया था

मोहित कंबोज पर निशाना-

नवाब मलिक ने कहा, ''मोहित कंबोज का साला है, उसके दोस्त है प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला. इनके जरिए आर्यन खान को ले जाया गया फॉर्च्यून होटल में विजय पगारे के नाम पर कमरा बुक कराया गया और वहां जश्न मनाया गया कि 2-3 तारीख को बहुत सारा पैसा आने वाला है, उन्होंने कहा आर्यन खान ने क्रूज पार्टी का टिकट नहीं खरीदा था. प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला ही उन्हें वहां लाए थे. ये फिरौती और अपरहण का मामला है. मोहित कंबोज फिरौत मांगने में समीर वानखेड़े का मास्टरमाइंड और पार्टनर है, नवाब मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है, वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी का करीबी बन गया. मोहित की वानखेड़े से अच्छे रिश्ते हैं एनसीपी नेता ने कहा कि मेरा आरोप है कि मोहित कंबोज के साले के थ्रू आर्यन को ट्रैप किया गया और पैसे की उगाही का मामला शुरू हुआ. उगाही का मास्टर माइंड मोहित ही है.

 मोहित कंबोज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस-

गौरतलब है की नवाब मलिक के प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मोहित कंबोज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उसमें सुनील पाटिल नाम के शख्स को इस केस का मास्टरमाइंड बताया था साथ ही मोहित ने पाटिल को एनसीपी नेताओं और नवाब मालिक का करीबी भी बताया था और नवाब मलिक पर भी कई आरोप लगाए थे।

सुनील पाटिल को लेकर नवाब मालिक की सफाई-

एनसीपी नेता ने कहा कि सुनील पाटिल से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई और न ही वो एनसीपी से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि पाटिल के फोटो गृहमंत्री अमित शाह के साथ हैं. मनीश भानुशाली के फोटो प्रधानमंत्री के साथ हैं. हम तस्वीरों पर आरोप नहीं लगा रहे हैं. लेकिन सुनील पाटिल भी फ्रॉड है और वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी का प्लेयर है, 

नवाब मालिक ने सैम डिसूजा, वीवी सिंह, और दो पत्रकारो पर भी गंभीर आरोप लगाए-

नवाब मलिक ने आगे सैम डिसूजा और एनसीबी अफसर वीवी सिंह की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सुनाया,एनसीपी नेता ने कहा कि सैम डिसूजा एक केस का आरोपी था उस केस में सचिन टोपे को गिरफ्तार किया गया था. 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. 5वां आरोपी सैम डिसूजा था. इसे एनसीबी ने समन भेजा था, हाजिर होने के लिए अधिकारी वीवी सिंह ने सैम डिसूजा को फोन किया. फोन का रिकॉर्डिंग मीडिया के सामने रखा गया है. सैम डिसूजा जिन दो मीडिया कर्मी के साथ मिलकर काम करता है दोनों फ्रॉड पत्रकार हैं, समीर वानखेड़े के प्राइवेट आर्मी के हिस्सा है. यूट्यूब चैनल चलाने वाले 2 पत्रकार ड्रग्स पैडलर और वानखेड़े के साथ मिलकर पूरा खेल कर रहे हैं. मलिक का कहना है कि ये दोनों एक यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे वसूली करते हैं। साथ ही दावा किया है कि डिसूजा हवाले की बात कर रहा है 

मुंबई को पाताललोक बना दिया है-

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ये वानखेड़े की आर्मी जितने भी ड्रग पेडलर हैं, उनसे भी उगाही करती है. किसी पत्रकार को बदनाम करने का काम नहीं कर रहा हूं, लेकिन वानखेड़े ने इस शहर को पाताललोक बना दिया है. मैं एनसीबी या बीजेपी से नहीं लड़ रहा हूं, मैं लड़ रहा हूं गलत लोगों के खिलाफ. मैं लड़ रहा हूं कि इस गलत लोगों के खिलाफ. मैं लड़ रहा हूं कि इस शहर में ड्रग के नाम पर जो हजारों करोड़ की वसूली हो रही है, बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है, ड्रग पेडलर धड़ल्ले धंधा कर रहे हैं. मैं एनसीबी के डीजी साहब से बोलना चाहता हूं कि आपने 3 तारीख को बयान दिया था कि भारत में पहली बार समंदर के बीच ऑपरेशन हुआ. आपको गुमराह किया गया. 13 लोगों को चिन्हित किया गया. आर्यन खान की किडनैपिंग हुई. फिरौती मांगी गई. मैं बीजेपी से भी कहना चाहता हूं कि मैं कोई पॉलिटिकल लड़ाई नहीं लड़ रहा. मैं चाहता हूं कि ड्रग का धंधा बंद हो. बड़ी मछलियां पकड़ी जाएं.

नवाब मलिक ने निष्पक्ष जांच मांग की- 

नवाब मलिक ने कहा कि हमारी मांग है कि 26 मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए. केंद्र और राज्य दोनों की SIT बन चुकी है. जब तक यह लॉजिकल एंड तक नहीं जाती मैं रुकने वाला नही हूं. विक्टिम आरोपी नहीं होता, शाहरुख खान को डराया जा रहा है कि नवाब मलिक अगर बोलना नही बंद किया तो आपका लड़का लंबे समय के लिए लटक जाएगा.

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख को क्रूज पार्टी में आने का दबाव बनाया-

एनसीपी नेता ने कहा कि ललित होटल में 7 महीने तक रूम बुक किया गया था. सैम डिसूजा ,मनीष भानुशाली और मोहित कंबोज की गैंग यहां से ड्रग्स और उगाही का धंधा चला रहा था. क्रूज पर फैशन TV से जुड़ा काशिफ खान लगातार महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख पर दबाव बना रहा था कि क्रूज पार्टी में आए. मंत्री को क्यों बुलाया जा रहा था?

एनसीबी में समीर वानखेड़े ,आशीष रंजन सिंह, वी वी सिंह और वानखेड़े का ड्राइवर माने ये 4 चौकड़ी है, जो उगाही का कारोबार चला रहे हैं. मेरे दामाद से आशीष रंजन सिंह ने पैसे मांगे थे, और जब तक ये मामला नहीं सुलझता, मैं रुकने वाला नहीं हूं. डराना बंद करें, मैं एनसीबी के अधिकारियों से कहता हूं कि गंदी मछली को निकालकर फेंक दो।

(Live Bharat News एनसीपी नेता नवाब मालिक के किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है)