प्यार में गुस्साया आशिक जब भेजने लगा छात्रा के घर सेक्स टॉय

 

मुम्बई। सपनो के शहर से एक साइबर क्राइम का मामला सामने आया है , मुंबई में रहने वाला 26 वर्षीय युवक एक कॉलेज स्टूडेंट को परेशान कर रहा था । युवक ने कॉलेज स्टूडेंट का फोन नंबर पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया और उसे सेक्स टॉयज भेजने लगा। छात्रा काफी परेशान हो गई तो पुलिस से शिकायत की गई।आखिरकार पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार क लिया।             

 एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में आरोपी युवक ने छात्रा को प्रपोज किया था। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वो उसे परेशान करने लगा।युवक ने बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर छात्रा का नंबर डाल दिया।कॉलेज की छात्रा ने फरवरी में पुलिस से संपर्क कर शिकायत की कि उसे यौन संबंध बनाने के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं और कोई अज्ञात व्यक्ति उसे सेक्स टॉयज कुरियर कर रहा है।

मलाड पुलिस ने ममाले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पिछले हफ्ते आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा के फोन नंबर को पोर्न साइट पर अपलोड करने और सेक्स टॉयज ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी एड्रेस को ट्रैक कर उसका पता लगाया और आरोपी को पकड़ा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।