महराष्ट्र के निर्भया के मृत्यु के बाद एक और दरिंदगी, हथौड़े से डराकर किया बच्ची से रेप
महराष्ट्र। मुम्बई में साकीनाका इलाके के निर्भया केस में पीड़िता के मृतु के दूसरे दिन ही एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है ,जँहा 35 वर्ष के शख्स ने 14 वर्षीय लड़की को हतोड़े से डराकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में एक 35 साल के शख्स को पास्को एक्ट के तहत अरेस्ट किया गया है। दो दिन पहले महाराष्ट्र के उल्हासनगर कस्बे में एक 35 साल शख्स ने रेलवे परिसर में 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया था।
आरोप है कि अपनी मां से मिलकर शिरडी से लौट रही 14 वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार रात उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर स्काईवॉक पर एक दरिंदे ने हथौड़े का डर दिखाककर दुष्कर्म किया। इस संबंध में कल्याण रेलवे पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र की घटना से हड़कंप मच गया है।
नाबालिग उल्हासनगर इलाके में अपनी दादी के साथ रह रही थी। वह अपनी मां से मिलने शिरडी गई थी। वह बीती रात करीब नौ बजे शिरडी से बस से कल्याण पहुंची कल्याण से लोकल ट्रेन से उल्हासनगर स्टेशन पहुंचीं।
यह वारदात तब हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ शिरडी से लौटते हुए उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर थी, तब आरोपी उसे को पास के रेलवे क्वार्टर में एकांत कमरे में ले गया और वहां उससे रेप किया।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सिर पर भी चोटें आई हैं, संभवत: विरोध किए जाने के कारण और फिलहाल उसका उल्हासनगर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई और साथ ही बताया कि 35 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी का पता लगा लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सिर पर भी चोटें आई हैं, संभवत: विरोध किए जाने के कारण और फिलहाल उसका उल्हासनगर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।