मुंबई पुलिस को मिली ‘26/11 जैसे’ आतंकी हमले की धमकी, महकमे में मचा हड़कंप, जांच शुरू
Mumbai Police received '26/11-like' terror attack threat, there was a stir in the department, investigation started
मुंबई। मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगता है कि ये संदेश देश के बाहर के किसी नंबर से भेजे गए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, ‘‘मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदेश आए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इन संदेशों को भेजने वाले ने 26/11 के मुंबई हमले जैसे हमले की धमकी दी है।’’
अधिकारी के अनुसार, शहर की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है।
इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
हिमाचल प्रदेश : मंडी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत की आशंका
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई,
जबकि 13 अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चंबा जिले में भी शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद एक मकान ढहने से उसमें रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में शुक्रवार रात मंडी-कटोला-प्रसार मार्ग पर बाघी नाले में एक लड़की का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि बाढ़ में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों के भी बह जाने की खबर है।
विभाग के अनुसार, बादल फटने के बाद कई परिवारों ने बागी से पुराने कटोला क्षेत्र के बीच स्थित अपने घरों को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
अधिकारियों ने बताया कि गोहर विकास खंड के काशान गांव में भूस्खलन के बाद एक परिवार के आठ सदस्यों के भी उनके घर के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
विभाग के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में अचानक आई बाढ़ के बाद घरों और दुकानों में पानी घुस जाने के कारण कई ग्रामीण वहां फंस गए हैं, जबकि दर्जनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।