Mumbai Building Collapse: मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई।

 

मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में देर रात एक चार मंजिला इमारत ढहा 

मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई।

बीएमसी के अनुसार, मलबे के नीचे से 12 लोग बचाए गए हैं और अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।  वहीं  25 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की  आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

वहीं मौके पर पहुंचीं बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि इमारत जर्जर हो चुकी है और 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

मुंबई में इमारत हादसे के महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 5-7 लोगों को बचाया गया। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं।

सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए।

अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।