Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के बाद अब बहुमत साबित करने की तैयारी

Maharashtra Politics: After Eknath Shinde's coronation, now preparing to prove majority
 

Maharashtra Politics: After Eknath Shinde's coronation, now preparing to prove majority

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहे घमासान का अब अंत हो चुका है। बीजेपी के साथ शामिल होकर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार बनाने जा रहे हैं और खुद मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले चुके हैं।

शिंदे की ताजपोशी के बाद अब उन्हें समर्थन देने वाले सभी विधायक भी मुंबई लौट सकते हैं। क्योंकि विधानसभा में कल शक्ति परीक्षण होगा और शिंदे गुट को अपना बहुमत साबित करना होगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल महाराष्ट्र विधान सभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें शिंदे सरकार को बहुमत साबित करना है। हालांकि मौजूदा जो आंकड़े नजर आ रहे हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि आसानी से शिंदे गुट बीजेपी के साथ मिलकर अपना बहुमत साबित कर लेगा।


दरअसल 21 जून को अचानक शिवसेना के खेमे में हलचल मची और धीरे-धीरे 39 विधायक पार्टी से बागी होकर सूरत होते हुए गुवाहाटी और फिर गोवा में डेरा जमा लिया। बीजेपी का कंधा मिलते ही इनके हौसले परवान चढ़ने लगे और कल ये बागी गुट महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज हो गया।

बागी गुट पिछले दस दिनों से लगातार ये दावे कर रहा है कि उसके पास बहुमत है, लेकिन फ्लोर टेस्ट अब तक नहीं हो पाया। इसलिए महाराष्ट्र के राज्यपाल ने नई सरकार को कल बहुमत साबित करने को कहा है। जिसकी तैयारी एकनाथ शिंदे ने पहले से कर ली है। 

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा है कि उन्हें 50 विधायकों को समर्थन हासिल है। जबकि बीजेपी के पास कुल 106 विधायक हैं। इसके साथ ही 11 और विधायक भी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। 

 अगर इन सभी विधायकों को मिला दें तो ये बहुमत से 23 से ज्यादा हैं। यानी बीजेपी और शिंदे गुट का दावा सही साबित हुआ तो नई सरकार भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इसके अलावा कल विधानसभा के अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। ये पद बीजेपी के हिस्से में गया है।