महाराष्ट्र में कैमिस्ट की हत्या, नुपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट
Chemist who shared post in support of Nupur Sharma murdered in Maharashtra, five arrested
pppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppp
Chemist who shared post in support of Nupur Sharma murdered in Maharashtra, five arrested
नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में कुछ लोगों द्वारा 54 वर्षीय एक कैमिस्ट की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, कैमिस्ट उमेश प्रह्लादराव कोल्हे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की थी। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि इसी पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने उमेश की हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 21 जून को हुई उमेश की हत्या के सिलसिले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ देश और दुनिया के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे।
मृतक उमेश
अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने शनिवार को कहा, "केमिस्ट की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपी इरफान खान (32) की तलाश जारी है, जो एक गैर-सरकारी संगठन चलाता है।"
यह घटना राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से एक हफ्ते पहले की है। अमरावती सिटी कोतवाली थाने के एक अधिकारी ने कहा, "उमेश अमरावती शहर में एक दवा की दुकान चलाता था।
उसने कथित तौर पर नुपुर शर्मा के समर्थन में कुछ व्हाट्सएप समूह में एक पोस्ट साझा किया था। उमेश ने गलती से यह पोस्ट एक ऐसे व्हाट्सएप समूह में भेज दिया था, जिसमें दूसरे समुदाय के सदस्य भी थे।"
अधिकारी के मुताबिक, इरफान खान नामक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उमेश की हत्या की साजिश रची और इसके लिए पांच लोगों की मदद ली। उन्होंने बताया कि इरफान ने उन पांच लोगों को 10-10 हजार रुपये देने और एक कार में सुरक्षित रूप से फरार होने में मदद करने का वादा किया था।
ठाणे में कोविड-19 के 546 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 546 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,28,511 हो गयी है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को आए संक्रमण के इन मामलों के साथ ही अब जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,110 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,907 हो गयी है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,10,948 पर पहुंच गयी है।