27 साल के दामाद ने अपनी ही सास का किया रेप, आरोपी दामाद फरार 

 

महाराष्ट्र। समाज को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सास-दामाद के रिश्ते को कलंकित किया गया है।  यह घटना महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर की है। 27 साल के दामाद पर अपनी 45 साल की सास के साथ रेप का आरोप लगा है। उल्हासनगर के हिललाइन थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही दामाद फरार हो गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। 

दरअसल, यह घटना ठाणे जिले के उल्हासनगर की है।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की सास हिललाइन थाने की सीमा में रहती है और आरोपी दामाद भी उल्हासनगर में रहता है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दामाद शादी से पहले से अपनी पत्नी की मां .यानि कि अपनी सास एकतरफा प्यार करता था। चूंकि शर्म लिहाज के चलते वह सास से शादी नहीं कर सकता था। इसलिए आरोपी ने पीड़िता की बेटी से शादी की मांग की। ऐसे में साल 2018 में दोनों की शादी हुई।  इस बीच ऐसी घटना हुई और सास ने अपने दामाद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार ये मामला प्रेम-प्रसंग का है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि बीते दिनों पहले मुंबई के साकी नाका इलाके में एक शर्मनाक वारदात हुई।  यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले रेप किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।  ऐसे में महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  इस घटना ने दिल्ली के निर्भया रेप केस की यादें ताजा कर दी है।  इस मामले में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  वहीं, फुटेज में देखा जा सकता है कि आरो पी ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की।  उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया।  इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड भी डाली।  इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।