MP News : 24 घंटे में चार लड़कियां और दो लड़कों लापता, नाबालिगों की तलाश में जुटी पुलिस

 
fui

MP News : 24 घंटे में चार लड़कियां और दो लड़कों लापता, नाबालिगों की तलाश में जुटी पुलिस

मुम्बई में 24 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए हैं। हालांकि उनमें से एक को बाद में ढूंढ़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 12 से 15 साल की उम्र के नाबालिग तीन से चार दिसंबर के बीच लापता हुए हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज सभी बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

टीआई, ठाणे। नवी मुंबई टाउनशिप के विभिन्न हिस्सों से 24 घंटे में चार नाबालिग लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए हैं। हालांकि, उनमें से एक को बाद में ढूंढ़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 12 से 15 साल की उम्र के नाबालिग तीन से चार दिसंबर के बीच लापता हो गए।

बर्थडे में जाने के बाद नहीं लौटी थी बच्ची

एक अधिकारी ने कहा कि छह बच्चों में से, एक 12 वर्षीय लड़का, जो सोमवार को कोपरखैरने इलाके से लापता हो गया था, बाद में ठाणे रेलवे स्टेशन पर पाया गया और अपने परिवार से मिल गया।

अन्य मामलों की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि कलंबोली इलाके की एक 13 वर्षीय लड़की रविवार को अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी है। वहीं, एक दूसरे मामले में पनवेल की एक 14 वर्षीय लड़की रविवार को अपने दोस्त के घर एक मंडली में गई और वापस नहीं आई।

नाबालिग लड़कियों का अब तक नहीं चला पता

कामोठे इलाके में भी 12 साल की एक लड़की सोमवार को अपने घर से बाहर खेलने के लिए निकली और फिर लापता हो गई। एक अन्य 13 साल की लड़की सोमवार को स्कूल के लिए रबाले इलाके में अपने घर से निकली और वापस नहीं लौटी। इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि रबाले का एक 13 वर्षीय लड़का सोमवार तड़के एक सार्वजनिक शौचालय में गया और तब से उसका कुछ पता नहीं लग पाया है।

बच्चों को ढूंढ़ने का प्रयास जारी

अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्चों का पता लगाने की कोशिश लगातार जारी है। फिलहाल, बच्चों के परिजन और करीबी भी लगातार अपने स्तर पर बच्चों को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। 

यह भी पढ़े 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

UP Petrol Diesel Price: Today 6 December 2023 घर से निकलने के पहले जाने अपने शहर के पेट्रोल डीजल के भाव, आज के पेट्रोल डीजल के भाव जारी

Varanasi News: खूबसूरती पर कालिख, डीजल से चलने वाली नावों बनारस के घाटो को कर रही कालीख

UP News: डॉक्टर ने अपने पत्नी और दो बच्चों को मार कर की आत्महत्या, दो दिन से बंद था सरकारी आवास, दरवाजा तोड़ निकाले शव

Chandauli News: चोरो का आतंक ताला तोड़कर आभूषण चुरा ले गए चोर

Today Gold Price In India:भारत मे आज 06 दिसम्बर को सोने के दाम,आज का सोने का भाव?

Weather Update: प्रयागराज में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, साइक्लोन ने गिराया 6 डिग्री पारा