अगर आपका MMS लीक हो जाए तो क्या करें? पैनिक नहीं, तुरंत अपनाएं ये 10 जरूरी कदम

डिजिटल दौर में बढ़ते MMS लीक और डीपफेक खतरे, जानिए कैसे बचें और क्या है कानूनी उपाय

 

डिजिटल दौर में बढ़ते MMS लीक और डीपफेक खतरे, जानिए कैसे बचें और क्या है कानूनी उपाय

आज के डिजिटल युग में प्राइवेसी सबसे बड़ा सवाल बन चुकी है। कब, कहां और कैसे किसी का MMS बन जाए या लीक हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। मॉल के चेंजिंग रूम से लेकर हॉस्टल, होटल और यहां तक कि सोशल मीडिया तक- हर जगह खतरा मौजूद है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीक ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है। अब साइबर अपराधियों को सिर्फ आपकी एक फोटो चाहिए, जिससे वे कुछ ही मिनटों में फर्जी वीडियो तैयार कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर इस तरह की लाखों शिकायतें दर्ज की गईं और करोड़ों रुपये का नुकसान सामने आया।

MMS लीक होने के मुख्य कारण


फिशिंग और हैकिंग: फर्जी लिंक और वेबसाइट से डेटा चोरी।

कमजोर पासवर्ड: क्लाउड अकाउंट आसानी से हैक।

थर्ड पार्टी ऐप्स: डेटा चोरी और डार्क वेब पर बिक्री।

रिलेशनशिप ब्रेकअप: बदले की भावना से लीक।

डीपफेक और AI: बिना असली वीडियो के भी नकली MMS तैयार।


अगर आपका MMS लीक हो जाए तो तुरंत क्या करें?


1. घबराएं नहीं, तुरंत एक्शन लें पैनिक करने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

2. साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें। यह सबसे पहला और जरूरी कदम है।

3. नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं। आईटी एक्ट और IPC के तहत सख्त कार्रवाई होती है।

4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें। वीडियो/फोटो हटाने के लिए तुरंत रिपोर्ट और टेकडाउन रिक्वेस्ट भेजें।

5. सबूत सुरक्षित रखें स्क्रीनशॉट, लिंक और चैट्स को सेव रखें—यह केस में काम आएंगे।

6. ब्लैकमेलर से बातचीत न करें। पैसे देने से मामला खत्म नहीं होता, बल्कि बढ़ता है।

7. कानूनी मदद लें साइबर लॉ एक्सपर्ट से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

8. पासवर्ड तुरंत बदलें ईमेल, सोशल मीडिया और क्लाउड सभी के पासवर्ड अपडेट करें।

9. दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) ऑन करें यह भविष्य के हमलों से बचाएगा।

10. मानसिक रूप से मजबूत रहें। ऐसे मामलों में काउंसलिंग लेना भी जरूरी हो सकता है।

भविष्य में कैसे बचें?

अंजान लिंक पर क्लिक न करें

निजी फोटो/वीडियो शेयर करने से बचें

फोन में केवल भरोसेमंद ऐप्स रखें

क्लाउड बैकअप को सुरक्षित रखें

सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत करें