BJP Candidate List: बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों का जारी किया टिकट, जानिए किसको कहाँ से मिला टिकट?

 

BJP Candidate List: पीएम मोदी और 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के टिकट घोषित। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला और दो पूर्व मुख्यमंत्री भी सूची में। 28 महिलाएं। 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार। एससी 27, एसटी 18, ओबीसी 57 उम्मीदवार बीजेपी की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों में 51 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से, 24 प्रत्याशी मध्य प्रदेश और 15 गुजरात से, राजस्थान से 15 प्रत्याशी, केरल से 12 प्रत्याशी, तेलंगाना- 9 प्रत्याशी, पश्चिम बंगाल- 20 प्रत्याशी, असम- 11 प्रत्याशी, झारखंड- 11 प्रत्याशी, दिल्ली- 5 प्रत्याशी, जम्मू कश्मीर- 2 प्रत्याशी, उत्तराखंड 3, अरुणाचल प्रदेश 2, गोआ 1, त्रिपुरा 1, अंडमान निकोबार 1, दमन दीव 1