अक्षय तृतीया बंपर धमाका! सोना ₹51,000 और चांदी ₹2 लाख सस्ती, क्या यही है खरीदारी का सही समय?

अक्षय तृतीया बंपर धमाका! सोना ₹51,000 और चांदी ₹2 लाख सस्ती, क्या यही है खरीदारी का सही समय?
 

Akshaya tritiya gold price: अक्षय तृतीया 2026 से पहले सर्राफा बाजार में मची हलचल! सोना ₹51,000 और चांदी ₹2 लाख तक सस्ती हुई है। क्या ग्राहकों के लिए यह खरीदारी का सबसे सही समय है या दाम और गिरेंगे? जानिए आज के ताजा रेट और एक्सपर्ट्स की राय।

Akshaya tritiya gold rate: अक्षय तृतीया से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों के बीच खरीदारी को लेकर उत्साह और असमंजस दोनों बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और असफल कूटनीतिक वार्ताओं का सीधा असर अब भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जहां यह 872 रुपये (-0.57%) टूटकर 1,51,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गोल्ड फ्यूचर्स भी 602 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,37,474 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार चांदी 2,753 रुपये टूटकर 2,37,181 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं MCX पर सिल्वर 2.18% गिरकर 2,37,965 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

अगर कीमतों की तुलना पिछले उच्च स्तर से करें, तो तस्वीर और साफ हो जाती है। सोना अपने ऑल टाइम हाई 2,02,984 रुपये से करीब 51 हजार रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर 4,39,337 रुपये से करीब 2 लाख रुपये नीचे आ चुकी है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद और शांति वार्ता के विफल होने से निवेशकों का रुख लगातार बदल रहा है। इससे सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

क्या अभी खरीदारी का सही समय है?

अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, और मौजूदा गिरावट को देखते हुए यह ग्राहकों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी सलाह दे रहे हैं कि बाजार में अभी अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए कीमतों में आगे और गिरावट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ऐसे में यदि आप निवेश के उद्देश्य से खरीदारी कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं शादी या जरूरत के लिए खरीदारी करनी है तो मौजूदा स्तर भी काफी आकर्षक माने जा रहे हैं।

TAGES-

  • अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना चाहिए या नहीं?

  • सोना ₹51000 सस्ता कब हुआ?

  • चांदी की कीमत में ₹2 लाख की गिरावट क्यों आई?

  • 2026 में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव क्या है?

  • क्या सोने के दाम और ज्यादा गिरेंगे?