संयुक्त राष्ट्र ने बताया 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 8 अरबवां नागरिक बनी फिलीपींस में पैदा हुई बच्ची

डॉक्टर जोस फैबेला मेमोरियल हॉस्पिटल में स्थानीय समयानुसार 1.29 बजे पैदा हुई इस बच्ची का नाम है विनिस माबनसैग।

 

आज विश्व की कुल बढ़कर आठ अरब हो गई। क्या आपको पता है कि दुनिया का 8 अरबवां नागरिक कौन है? यह एक न्यूबॉर्न बेबी है जो पैदा हुई फिलिपीन्स के मनीला स्थित टोंडो स्थित एक अस्पताल में।

 

फिलिपीन्स : आज दुनिया की आबादी आठ अरब हो गई। क्या आपको पता है कि दुनिया का 8 अरबवां नागरिक कौन है? यह एक बच्ची है जो पैदा हुई फिलिपीन्स के मनीला स्थित टोंडो में।

 

 

 

G-20 Summit: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिले PM नरेंद्र मोदी,क्या हुई बात?

 

 

डॉक्टर जोस फैबेला मेमोरियल हॉस्पिटल में स्थानीय समयानुसार 1.29 बजे पैदा हुई इस बच्ची का नाम है विनिस माबनसैग।

विनिस के जन्म को फिलिपीन्स के जनसंख्या और विकास आयोग द्वारा जमकर सेलेब्रेट किया गया। आयोग ने बच्ची और उसकी मां की फोटो फेसबुक पर भी शेयर की है।

लिखी गई खास फेसबुक पोस्ट


फिलिपीन्स के जनसंख्या और विकास आयोग ने इस बारे में फेसबुक पोस्ट भी लिखी है। इसमें लिखा गया है कि दुनिया की आबादी ने एक माइलस्टोन हासिल कर लिया है।

अफगानिस्तान- तालिबान ने देशभर में लागू किया इस्लामिक कानून

मनीला के टोंडो में पैदा हुई बच्ची को सिंबोलिक तौर पर दुनिया का आठ अरबवां नागरिक माना गया है। इसमें आगे लिखा गया है कि बेबी विनिस का जन्म 15 नवंबर को हुआ।

वह डॉक्टर जोस फेबेला मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्सों की देखरेख में पैदा हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि दुनिया की आबादी 8 अरब पर पहुंच गई है।

इसके मुताबिक जीवन प्रत्याशा में बढ़ोत्तरी और मौत के खतरों में कमी आने के बाद लोग अब लंबा जीवन जी रहे हैं।

जनसंख्या विस्फोट से धरती खतरे में, कब रुकेगा यह विस्फोट

आठ अरब उम्मीदें

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने यह भी कहा कि सिर्फ संख्या को देखने की जरूरत नहीं है। धरती को बेहतर बनाने की हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है।

यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने इसको लेकर ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा 8 अरब उम्मीदें, 8 अरब सपने, 8 अरब संभावनाएं। हमारा प्लैनेट अब 8 अरब लोगों का घर है।

वैश्विक आबादी में एक अरब लोगों को जुड़ने में 12 साल लग गए हैं। यूएन ने यह भी कहा है कि अगले साल भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।