माधुरी दीक्षित की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, तस्वीरों ने मचाई धूम

नई फिल्म के बीच माधुरी का नया लुक वायरल, पिंक साड़ी में बिखेरा जलवा
 
 

मुंबई। बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' Madhuri Dixit इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने नए एथनिक लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

तस्वीरों में माधुरी दीक्षित गुलाबी रंग की आकर्षक साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। उनके पारंपरिक लुक, सादगी भरे मेकअप और मनमोहक मुस्कान ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अभिनेत्री ने अपने लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माधुरी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें "एवरग्रीन ब्यूटी" बता रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कमेंट्स कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों को लाखों लाइक्स और हजारों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।

फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने वाली माधुरी दीक्षित अक्सर अपने फैशन और स्टाइल से लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। एक बार फिर उनका यह नया लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।