Sonam Kapoor and Anand Ahuja blessed with a baby boy अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया
shahid kapoor
anand ahuja
सोनम कपूर
arjun kapoor net worth
अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने यह खबर साझा की है।
नीतू और फराह को एक संदेश मिला था, जिसे उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।
इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।
नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है।
शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है।
नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है।
इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है,
लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। सोनम और आनंद।
सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं।
वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी।
एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस पल की इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल्स सेट करती नजर आईं।
उनके मैटरनिटी शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं।