Rahul-Athiya Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे राहुल- आथिया...शाम 4 बजे होंगे फेरे,पत्तों पर परोसा जाएगा खाना...

Rahul-Athiya Wedding: Rahul-Athiya will tie the knot today... There will be rounds at 4 pm, food will be served on leaves...

 

भारतीय स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) काफी समय से ओपन रिलेशनशिप में हैं। अब आखिरकार दोनों आज 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में मेहमानों ने एंट्री भी ले ली है। शादी से पहले के फंक्शन और बाकी रस्में शुरू हो गई हैं।

जिसके साथ ही अब फैंस जल्द से जल्द दोनों की शादी की फोटोज देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर शादी से पहले ही एक्टर सुनील शेट्टी ने साफ कर दिया है कि शादी के बाद ही मीडिया को दोनों को फोटोज मिल जाएंगी। इसके साथ ही एक्टर ने इस बात की भी पुष्टि की है कि दोनों आज ही शादी करने वाले हैं।

 

आज होगी राहुल-आथिया की शादी

बीते दिन मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने यह साफ कर दिया है कि शादी की तस्वीरें मीडिया के साथ भी शेयर की जाएगी। एक्टर ने कहा, ‘मैं आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं।

कल मेरे दोनों बच्चे मीडिया के सामने आएंगे।’ बता दें कि सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में अब मेहमानों ने भी एंट्री लेना शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें शादी के घर की हलचल साफ नजर आ रही है।

 

इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने इस बात को साफ कर दिया कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच ही की जा रही है। बीते दिन संगीत में केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने भी एक साथ डांस किया। इस जश्न के माहौल में कपल की प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखा जा रहा है।

बता दें कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी पत्नी मना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ, शादी के बाद मीडिया के सामने आएंगे।

allowfullscreen