तीसरी बार शादी करने जा रहे है पवन सिंह! जानिए कौन है वो एक्ट्रेस?

 

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। पवन सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले दिनों हुए उनके तलाक और खेसारी लाल यादव से हुई उनकी लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 

 

खबर आ रही है कि अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने बाद पवन सिंह जल्द ही फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। पवन सिंह ने ज्योति सिंह से भी अलग होने का फैसला लिया, जिसकी वजह स्मृति सिन्हा बताई जा रही हैं। इस घटना के बाद अब फिर से दोनों के शादी की बातेंजोरो-शोरों से हो रही है।

 

 

 बता दें कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली पत्नी की मौत के बाद उनका अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली। उससे पहले वो अक्षरा सिंह संग रिश्ते में थे। अब वहीं पवन सिंह ने ज्योति सिंह से भी अलग होने का फैसला लिया, जिसकी वजह स्मृति सिन्हा बताई जा रही हैं।

 

 

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री होने की वजह से स्मृति ने पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया हुआ है। स्क्रीन्स पर इन दोनों का रोमांस लोगों को बहुत पसंद आता है, जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'साड़ी से साड़ी' है।

 

 

इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी सिज्लिंग लग रही है। साथ काम करते करते दोनों का रिश्ता कब प्यार में बदल गया यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।     

जानिए कौन हैं स्मृति सिन्हा


बिहार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति सिन्हा ने साल 2008 में आई फिल्म 'रंगीला बाबू' से अपने फिल्मी करियर में कदम रखी थी।

इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म से उन्हें वो पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें दरकार थीं।

एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा साल 2013 में आई भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्हें रोतोंरात स्टार बना दिया और इस सफलता के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।