मशहूर सीरियल अभिनेत्री का निधन, 'क़ुबूल है', 'इश्क़बाज़ जैसे तमाम सीरियल में कर चुकी हैं काम...

Famous serial actress Nishi Singh passes away, has worked in 'Qubool Hai' serial ...

 

टीवी और फिल्म जगत से आए दिन बुरी खबर आती है। इसी बीच टीवी जगत से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री निशि सिंह का निधन हो गया है। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। निशि ने दो दिन पहले ही अपना 50वां जन्मदिन मनाया था।

 

 

 मिली जानकरी के अनुसार, निशि लगभग तीन साल से बीमारी से जूझ रही थीं और इलाज में आ रही दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया। निशि अपने पीछे पति संजय सिंह भडली और दो बच्चों 18 वर्षीय बेटी और 21 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि ‘क़ुबूल है’ जैसे सीरियल्स में नजर आईं निशि को फ़रवरी 2019 में पैरालिसिस का अटैक आया था। इसके बाद फ़रवरी 2020 में भी उन्हें ऐसा ही एक अन्य अटैक आया। इसके बाद निशि के पति और राइटर-एक्टर संजय ने सितम्बर 2020 में आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

संजय की मानें तो निशि ठीक हो रही थीं, लेकिन इसी साल मई में उन्हें तीसरा स्ट्रोक आया और उनकी हालत फिर बिगड़ गई। संजय ने यह भी कहा कि निशि के निधन के बाद उनका परिवार ना केवल शोक, बल्कि आर्थिक दिक्कतों का सामना भी कर रहा है।

एक बातचीत में संजय ने कहा, “बीते कुछ सप्ताह में निशि को खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, क्योंकि उनके गले में गंभीर संक्रमण हो गया था। उन्होंने सॉलिड खाना बंद कर दिया था, वे सिर्फ लिक्विड पर ही सर्वाइव कर रही थीं।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कल से एक दिन पहले (16 सितम्बर को ) ही हमने उनका 50वां जन्मदिन मनाया था। वे बात नहीं कर सकती थीं, लेकिन खुश बहुत नजर आ रही थीं। मैंने उन्हें उनके पसंदीदा बेसन के लड्डू खाने की गुजारिश की और उन्होंने वे खाए भी।”

                                                                निशि सिंह

सहकर्मियों और दोस्तों ने की थी आर्थिक मदद

अपने आर्थिक हालात पर बात करते हुए संजय ने बताया कि रमेश तौरानी, गुल खान, सुरभि चांदना जैसे कुछ दोस्त और सहकर्मियों और CINTAA ने आर्थिक मदद की थी। संजय के मुताबिक़, इसी साल मार्च में निशि का इलाज कराने के लिए घर और कार बेचने के बाद उनके पास ज्यादा पैसे नहीं बचे थे।

इन सीरियल्स में  निशि सिंह ने किया था काम

निशि ने करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति स्टारर ‘क़ुबूल है’ में हसीना बी का किरदार निभाया था। उन्हें ‘तेनाली राम’, ‘इश्कबाज’ और ‘हिटलर दीदी’ जैसे शोज में भी काम करने के लिए जाना जाता था।